बरेली। थाना सुभासनगर क्षेत्र के गांव करगेना की रहने बाली बुजुर्ग 65 वर्षीय महिला रामवती पर सुबह बंदरों ने हमला कर दिया। जिसमें महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए परिवार वाले जिला अस्पतल लेकर पहुंचे।
घायल के बेटे ने बताया बुधवार की सुबह रामवती पत्नी वुधपाल अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने के लिए कपड़े डालने गई थी। उसी दौरान 7 से 8 बन्दर आ गए। रामवती पर हमला कर दिया। रामवती चीखने लगी शोर सुनकर घर वाले छत पर पहुंचे। बंदरों को भगाया रामवती के हाथ में बंदरों ने काट लिया। रामवती गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिवार वाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गांव में बन्दर कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।
