बरेली। सावन के महीने में बरेली नाथ नगरी शिव भक्ति में सराबोर हो जाती है जैसे भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा बरेली नाथ नगरी पर बरस रही हो। आज सावन माह के दूसरे सोमवार के बाद हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकाल बेड़ा संघ की ओर से 108 कांवरियों का जत्था बरेली स्टेशन से महाकाल उज्जैन के लिए रवाना हुआ।
कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सभी कांवरियों का तिलक वंदन किया तथा हर कांवरियों को फल फूल मिष्ठान और टी-शर्ट भेंटकर सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी और पुष्प वर्षा कर सभी शिव भक्तों और कांवरियों का उत्साह वर्धन किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल बरेली जंक्शन पर मूसलाधार बारिश होने के बावजूद भी कांवरियों का उत्साह वर्धन करने पहुंचे तो महाकाल बेड़ा संघ बरेली के सभी शिव भक्तों और कांवरियों ने विधायक संजीव अग्रवाल को हाथों हाथ लिया, तथा कांवरियों को इतना सम्मान करते हुए उनका उत्साह वर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
महाकाल बेड़ा संघ की ओर से अमरीश कठेरिया सोनू बाबू मनोज सक्सेना राजू कश्यप काकू तथा महन्त अशोक शर्मा ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को पटका माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ महंत अशोक शर्मा अरूण कश्यप शिशुपाल कठेरिया विजय आनंद अमरीश कठेरिया सोनू बाबू, मनोज सक्सेना राजू कश्यप, काकू भोले, विरजू , मनोज गुप्ता आदि शिव भक्ति मौजूद रहे।
